home page

भगवान परशुराम जयंती पर तीन दिवसीय समारोह 17 से

 | 
भगवान परशुराम जयंती पर तीन दिवसीय समारोह 17 से


जोधपुर, 01 अप्रैल (हि.स.)। भगवान परशुराम की जयंती पर सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से सिवांची गेट स्थित परशुराम महादेव मंदिर में 17 से 19 अप्रैल तक तीन दिवसीय समारोह होगा।

कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सत्यप्रकाश बोहरा और जिलाध्यक्ष आनंदराज पुरोहित ने बताया कि 17 अप्रैल को संत समागम व गणेश पूजन होगा। 18 अप्रैल को भगवान परशुराम के विग्रह का पंचामृत, शहद, केसर से विशेष अभिषेक और रुद्राभिषेक किया जाएगा। फिर भजन संध्या होगी। इसके अगले दिन 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 16वें परशुराम पुरस्कार समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजीत पुरोहित मुख्य अतिथि होंगे। विधायक देवेंद्र जोशी, डॉ. नगेंद्र शर्मा और अधिवक्ता आनंद पुरोहित विशिष्ट अतिथि रहेंगे। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और भक्ति कार्यक्रम होंगे। विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष शीला आसोपा ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ की ओर से घरों में दीप जलाए जाएंगे और मंदिरों में भगवान परशुराम की आरती व पूजन होगा। विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार शर्मा के अनुसार जयंती पर शहर के मंदिरों में अभिषेक, पूजा-अर्चना और गोशालाओं में गोसेवा के कार्यक्रम भी होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश