home page

भगत की कोठी-सीएसएमटी एकतरफा स्पेशल ट्रेन 18 को

 | 
भगत की कोठी-सीएसएमटी एकतरफा स्पेशल ट्रेन 18 को


जोधपुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भगत की कोठी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच एकतरफा स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन संख्या 04811 भगत की कोठी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल 18 अप्रेल को सुबह 5.40 बजे भगत की कोठी से रवाना होकर रात्रि 12.40 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।

ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 15 स्लीपर,3 जनरल एवं 2 एसएलआर सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार यह एकतरफा स्पेशल ट्रेन मार्ग में लूनी, समदड़ी, मोकलसर, जालोर, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, भीलड़ी, महेसाना, साबरमती, वडोदरा, भरूच, उधना, वसई रोड, ठाणे एवं दादर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश