बीस से ज्यादा कॉलोनियों में विद्युत आपूर्ति रहेगी ठप
जयपुर, 09 मार्च (हि.स.)। बिजली लाइन के मेंटेनेंस कार्य के चलते मंगलवार को कई इलाकों में चार घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। डिस्कॉम की ओर से सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान शहर की 20 से अधिक कॉलोनियों और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जिसके चलते कई कॉलोनी वासिंयों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
बिजली लाइन के मेंटेनेंस कार्य के चलते मंगलवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित शटडाउन के दौरान जयसिंहपुरा खोर, जेडीए ए ब्लॉक, जेडीए बी ब्लॉक, जेडीए सी ब्लॉक, कुंड रोड, नंद वाटिका, नायला रोड, बड़ी का बास, 2 नंबर बस स्टैंड, पंचवटी, रोहित नगर, केशव नगर और द्वारकापुरी क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा जयसिंहपुरा खोर सब स्टेशन से निकलने वाले सभी फीडर से जुड़े इलाके भी प्रभावित रहेंगे। इसी तरह राजेंद्र नगर, मिर्धा फार्म हाउस, मसूर महल, गणेश विहार और आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। निर्धारित समय के दौरान तकनीकी टीम लाइन और उपकरणों की जांच तथा मरम्मत का काम करेगी, जिसके कारण इन सभी क्षेत्रों में तय समय तक बिजली आपूर्ति ठप रहेंगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

