home page

बीएसएफ परिसर में 101 पौधों का रोपण

 | 
बीएसएफ परिसर में 101 पौधों का रोपण


जोधपुर, 08 जुलाई (हि.स.)। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जोधपुर, लघु उद्योग भारती जोधपुर मण्डोर, रोटरी क्लब जोधपुर संस्कार, लायंस क्लब जोधपुर वेस्ट, एलआईसी तथा श्री सारस्वत ब्राह्मण न्याति समाज सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को मण्डोर रोड स्थित सीमा सुरक्षा बल परिसर में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम शांतिदेवी ओझा की षष्ठम मासिक पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीमा सुरक्षा बल सीमांत फ्रंटियर के महानिरीक्षक एमएल गर्ग रहे, जबकि उप महानिरीक्षक राजपाल सिंह ने कार्यक्रम संयोजक के रूप में आयोजन का संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान 101 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया, जिनमें आम, जामुन, अमरूद, चीकू, कटहल एवं कदम के पौधे शामिल रहे। सभी उपस्थितजनों ने पौधों के संरक्षण तथा पर्यावरण संवर्धन का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती जोधपुर मण्डोर के अध्यक्ष पूनमचन्द तंवर एवं सचिव दिनेश सोनी, रोटरी क्लब जोधपुर संस्कार की अध्यक्ष रीना ओझा, अलापी जायसवाल, अंजलि अरोड़ा सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। श्री सारस्वत ब्राह्मण न्याति समाज सोसायटी, जोधपुर की ओर से अध्यक्ष रामकिशोर ओझा, सचिव लक्ष्मीनारायण सारस्वत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर सारस्वत, संगठन महासचिव कैलाश सारस्वत, प्रमोद लखनपाल, मधु शर्मा, पवन जोशी, राकेश सारस्वत सहित सारस्वत महिला मंडल, सारस्वत युवा मंडल एवं सर्व समिति के पदाधिकारियों और समाजबंधुओं ने भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश