home page

बंगाल में बहुमत पर अजमेर भाजपा में जश्न

 | 
बंगाल में बहुमत पर अजमेर भाजपा में जश्न


अजमेर, 04 मई(हि.स.)। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को आजादी के बाद पहली बार बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए अवसर मिलने पर भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं में जश्न है। अजमेर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने भीतर उमड़ रही खुशियों को सोमवार सड़कों पर उतर कर बयान किया। उन्होंने आतिशबाजी की, जमकर नाचे और थिरके, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इसजीत को भाजपा के बंगाल के कार्यकर्ताओं की जीत बताया।

अजमेर शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बंगाल की धरती पर कमल का खिलना भारतीय जनता पार्टी के पितामह श्यामा प्रसाद मुखर्जी का आशीर्वाद फलित होना है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार भाजपा ने वामपंथी, कांग्रेस और फिर तृणमूल कांग्रेस को शिकस्त देकर भाजपा का परचम फहराया है। भाजपा को जनता ने बहुमत के साथ सरकार बनाने का जो जनादेश दिया है यह वास्तव में पिछले 15 सालों के तृणमूल कांग्रेस के कुशासन पर जनता की जीत है।

भाजपा के रणनीतिकार, भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सपना देखा था भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बंगाल की गली गली में भाजपा का परचम फहरा कर उसे पूरा कर दिखाया यह एक ऐतिहासिक दिन है।

डिप्टी मेयर एडवोकेट नीरज जैन ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसके लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने बताया कि चूंकि उन्हें भी इस बार पार्टी की तरफ से बंगाल में चुनाव कार्य करने का अवसर मिला उन्होंने कहा कि वहां के कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फैंकने का संकल्प किया था और उनका यह संकल्प प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा को सरकार बनाने के लिए जनादेश देने के साथ पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि बंगाल का इस बार का चुनाव महारण था। यह देश की एकता अखण्डता, हिन्दूत्व व सनातनियों की जागृति और अन्याय व आंतक, लूट व भ्रष्टाचार, डर व वैमन्सय की राजनीति के खिलाफ जनजागरण था। बंगाल ने मतदाताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह की अपील को सम्मान दिया। मोदी ओर शाह ने जिस तरह बंगाल की जनता से वादा किया था कि वे बंगाल में बहन, बेटियों को सुरक्षा देंगे लोगों ने निडर होकर मतदान किया और बहुमत के साथ भाजपा को चुनकर सरकार बनाने का जनादेश दिया। इस दौरान अजमेर के गांधीभवन चौराहे पर हजारों की संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने भाजपाध्वज हाथों में उठा कर जश्न मनाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष