पत्रकार वेलफेयर सोसायटी की ओर से पत्रकारों का सम्मान
बीकानेर, 09 मार्च (हि.स.)। पत्रकार वेलफेयर सोसायटी की ओर से हरि हेरिटेज में पत्रकार होली स्नेह मिलन समारोह व पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 21 पत्रकार साथियों का सम्मान किया गया। जिसमें महिला पत्रकार भी शामिल है। इस मौके पर बतौर अतिथि श्रीडूंगरगढ़ के विधायक ताराचंद सारस्वत,पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला,वेटरनरी विवि के कुलगुरू डॉ सुमन्त व्यास व राजस्थानी फिल्मों के निर्माता निर्देशक अरविन्द ने पत्रकारों का सम्मान किया।
कार्यक्रम में जार के श्याम मारू, भवानी जोशी, अनुराग हर्ष, अरविन्द व्यास ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और आज के दौर में पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने लंबे अनुभवों को साझा करते हुए युवा पत्रकारों को निष्पक्ष,निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करने की प्रेरणा दी।
सोसायटी के अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। आभार सचिव उमाशंकर आचार्य ने जताया। संचालन राजा सांखी ने किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

