home page

झुंझुनू में करंट लगकर छत से गिरने पर युवक की मौत

 | 
झुंझुनू में करंट लगकर छत से गिरने पर युवक की मौत


झुंझुनू, 23 जून (हि.स.)। झुंझुनू जिले में एक निर्माणाधीन मकान की छत पर काम कर रहा युवक 11 हजार वोल्टेज बिजली की लाइन की चपेट में आने से से उछल कर नीचे गली में बने नाले में जा गिरा। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे लोगों भागे और उसे नाले से निकाला। घटना झुंझुनू शहर में कोतवाली थाना इलाके के अणगासर रोड पर मंगलवार दिन की है। लोगों ने कड़ी मशक्कत के पास नाले से शव को निकाला और पुलिस बुलाई। शव को राजकीय बीडीके अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है जहां परिजन धरने पर बैठे हैं।

मृतक रतन नायक (45) मिस्त्री का काम करता था। आज करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई है। रतन नायक इकलौते कमाने वाले थे। इनके तीन बेटियां और एक बेटा है। घर का गुजरा चलाना मुश्किल हो जाएगा। धरना दे रहे लोगों की मांग है कि उसके परिवार के एक आदमी को नौकरी मिलनी चाहिए और एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाये।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश