home page

जोधपुर फैशन फेस्टिवल में बिखरा ग्लैमर का जलवा

 | 
जोधपुर फैशन फेस्टिवल में बिखरा ग्लैमर का जलवा


जोधपुर, 01 सितम्बर (हि.स.)। सिद्धार्थ हेरिटेज क्लब में आयोजित जोधपुर फैशन फेस्टिवल 2026 में फैशन, ग्लैमर, कला और प्रतिभा का शानदार संगम देखने को मिला। मीरा प्रोडक्शंस एवं एचपीसीएल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस फैशन आयोजन में 50 से अधिक मॉडल्स ने रैंप पर आत्मविश्वास और हुनर का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम में मिसेज एवं मिस टीज 2026 प्रतियोगिता भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। मिसेज वर्ग में 11 तथा मिस वर्ग में 11 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। फेस्टिवल में छह डिजाइनर्स ने अपने आकर्षक फैशन एवं आभूषण संग्रह प्रस्तुत किए। इनमें डीपी क्रिएशन की डिजाइनर डिंपल सोलंकी, गोरनाशी बुटीक की सुमन जैन, चंडीगढ़ की आरजे फैशन, रिया कलेक्शन की आभूषण डिजाइनर रिया पंवार, चामुंडा बुटीक की बाबिता तथा गाजबण बुटीक की अंजली परिहार शामिल रहीं।

डिजाइनर्स के नवीनतम संग्रह ने रैंप पर फैशन के विभिन्न रंगों और रचनात्मकता को जीवंत कर दिया। मॉडल्स ने आकर्षक परिधानों और आभूषणों को शानदार अंदाज में प्रस्तुत किया। पारंपरिक भारतीय परिधानों के साथ आधुनिक फैशन और राजस्थानी संस्कृति की झलक दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। मॉडल्स के आकर्षक मेकअप और केश सज्जा की जिम्मेदारी गीतांजलि सैलून की टीम ने संभाली।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश