home page

जयपुर सहित सात शहराें में बारिश, राजसमंद में गिरे ओले

 | 
जयपुर सहित सात शहराें में बारिश, राजसमंद में गिरे ओले


जयपुर, 25 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान में तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम बदल गया। प्रदेश के सात शहराें में बारिश हुई। प्रदेश के 6 शहराें का पारा 44 डिग्री के पार दर्ज किया गया। बाड़मेर सबसे गर्म रहा। बाड़मेर 46 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।

माैसम विभाग के अनुसार शनिवार दाेपहर बाद माैसम पलटा। जयपुर, बीकानेर, पिलानी, सीकर, सवाई माधोपुर और बाड़मेर जिले में शनिवार को बारिश हुई। राजसमंद जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरे। बीकानेर के नोखा में दोपहर में अचानक मौसम बदला और बारिश हुई। वहीं सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में दोपहर 3 बजे आधे घंटे तक तेज बरसात हुई।

राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ में शाम 4 बजे के बाद आधे घंटे तक बारिश हुई। कुछ जगह ओले भी गिरे। सीकर में शाम करीब 4:15 बजे तेज धूप के बीच 5 मिनट तक बारिश हुई। इसके बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। झुंझुनूं में दोपहर बाद आंधी के साथ बारिश हुई।

मौसम विभाग ने 25 और 26 अप्रैल को हीटवेव की चेतावनी दी है। वहीं दो दिन बाद एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) राज्य में सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 16 जिलों में आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

राज्य में कुछ जगहों पर उष्ण लहर और उष्ण रात्रि दर्ज़ होने के साथ ही मौसम शुष्क रहा

वर्तमान में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री दर्ज किया जा रहा हैं जो औसत सामान्य तापमान से अधिक है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश