home page

जटिल न्यूरो सर्जरी से मरीज को मिली नई जिंदगी

 | 
जटिल न्यूरो सर्जरी से मरीज को मिली नई जिंदगी


जयपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. योगेश गुप्ता ने जटिल न्यूरो सर्जरी के जरिए गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या से जूझ रहे मरीज का सफल उपचार किया। मरीज ब्रेन हर्निएशन की समस्या से पीड़ित था, जिसके कारण स्पाइनल कॉर्ड पर दबाव पड़ रहा था। फोरामेन मैग्नम डिकंप्रेशन तकनीक से की गई सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में सुधार हुआ।

प्रियुष न्यूरो हॉस्पिटल के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. योगेश गुप्ता ने बताया कि इस स्थिति में मस्तिष्क के निचले हिस्से पर दबाव के कारण स्पाइनल कॉर्ड प्रभावित हो सकती है। इससे मरीज को सुन्नपन और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मरीज लंबे समय से इन लक्षणों से परेशान था। जांच में स्थिति स्पष्ट होने के बाद सर्जरी का निर्णय लिया गया।

उन्होंने बताया कि यह बेहद जटिल और संवेदनशील प्रक्रिया थी। ऑपरेशन के दौरान स्पाइनल कॉर्ड पर दबाव डाल रहे हिस्से से अतिरिक्त हड्डी और मांसपेशियों के ऊतकों को सावधानीपूर्वक हटाया गया। सर्जरी सफल रही और कुछ दिनों बाद ही मरीज की स्थिति में सुधार दिखने लगा। अस्पताल के अनुसार, फॉलोअप जांच में मरीज की स्थिति संतोषजनक पाई गई।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि इस तरह की जटिल न्यूरोलॉजिकल स्थिति की समय पर पहचान और उचित उपचार महत्वपूर्ण है। अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक उपकरणों और तकनीकों की मदद से जटिल न्यूरो सर्जरी की जा रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश