home page

चूरू-सादुलपुर रेलखण्ड पर दोहरीकरण कार्य के कारण रेल सेवा प्रभावित

 | 
चूरू-सादुलपुर रेलखण्ड पर दोहरीकरण कार्य के कारण रेल सेवा प्रभावित


जोधपुर, 07 अप्रैल (हि.स.)। रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखण्ड के मध्य दुधवाखारा-हडय़ाल-डोकवा-सादुलपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ऑटोमेटिक सिंगनलिग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेलसेवाओं को मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की कुछ रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14891 जोधपुर-हिसार रेलसेवा जो 14 अप्रैल को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रतनगढ़ तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रतनगढ-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14892 हिसार-जोधपुर रेलसेवा 15 अप्रैल को हिसार के स्थान पर रतनगढ से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-रतनगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश