home page

उफ ये गर्मी, 16 शहराें का पारा 42 पार, बाड़मेर @44

 | 
उफ ये गर्मी, 16 शहराें का पारा 42 पार, बाड़मेर @44


जयपुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश में आसमान से अब आग बरसने लगी है। प्रदेश के 16 शहराें का पारा 42 डिग्री के पार दर्ज किया गया। पाली काे छाेड़ दे ताे बाकी शहराें का रात का पारा 20 डिग्री के पार दर्ज किया गया। 44 डिग्री के साथ बाड़मेर का दिन और 31 डिग्रीके साथ संगरिया की रात सबसे गर्म रही। बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर का दिन का पारा 44 डिग्री के नजदीक पहुंच गया। आगामी समय में पारे में और उछाल आने की संभावना है। जयपुर का पारा भी 42 डिग्री के नजदीक पहुंच गया और रात का पारा 28 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

माैसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री दर्ज किए गए हैं।

राज्य के कुछ भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में और 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने तथा आगामी 3-4 दिन पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री से. भी दर्ज होने की संभावना है।

आगामी दिनों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 25 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा तथा 26 से 28 अप्रैल को पश्चिमी व उत्तरी भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं धूलभरी आंधी व हल्की बूंदाबांदी/हल्की बारिश होने की संभावना है। राज्य में कुछ जगहों पर उष्ण लहर और उष्ण रात्रि दर्ज़ होने के साथ ही मौसम शुष्क रहा

वर्तमान में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री दर्ज किया जा रहा हैं जो औसत सामान्य तापमान के आसपास है न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस पाली में दर्ज किया गया

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश