home page

बीकानेर में प्रतिभाओं का महाकुंभ : अनुभव और युवा ऊर्जा का संगम, यूथ आइकॉन अवार्ड में दिखी ताकत

 | 
बीकानेर में प्रतिभाओं का महाकुंभ : अनुभव और युवा ऊर्जा का संगम, यूथ आइकॉन अवार्ड में दिखी ताकत


बीकानेर, 18 अप्रैल (हि.स.)। नगर स्थापना दिवस के अवसर पर जिला उद्योग संघ सभागार में आयोजित यूथ आइकॉन अवार्ड समारोह में युवा ऊर्जा व अनुभव का संगम दिखाई दिया। शहर की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह यादगार बन गया। जब विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच पर बुलाया गया तो सभागार रह रहकर तालियों से गूंजता रहा। अवसर था नगर स्थापना दिवस समारोह समिति और नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए यूथ आइकन अवार्ड समारोह का। इस आयोजन में 9 वरिष्ठ हस्तियों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और 27 युवाओं को यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बीकानेर के इतिहास पर आधारित गीत से हुई, जिसे राज नारायण पुरोहित ने प्रस्तुत किया। इसके बाद नव्या भटनागर के घूमर नृत्य और श्री स्वर्ण सखी संस्थान की सामूहिक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि युवा समाज के बदलाव की सबसे बड़ी ताकत हैं, जबकि अनुभवी लोग उनके मार्गदर्शक हैं। ऐसे आयोजन हमारे प्रतिभाओं में जोश भरते हैं उन्होंने आयजकों को धन्यवाद दिया।

वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने प्रतिभाओं के सम्मान को समाज के विकास के लिए जरूरी बताया। व्यास ने कहा कि बीकानेर प्रतिभाओं की खान है।

जयपुर से आये उपेंद्र मिश्र ने भी विचार रखे। इससे पहले कार्यक्रम का स्वागत भाषण नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन के अनिल जोशी ने दिया। मंच संचालन करते हुए रविंद्र हर्ष ने कार्यक्रम की प्रस्तावना और भूमिका रखी। अंत में सह-संचालक ज्योति प्रकाश रंगा ने कार्यक्रम के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन रविंद्र हर्ष और ज्योति प्रकाश रंगा ने संयुक्त रूप से किया।

संभागीय संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, वाइस चांसलर वेटरनरी विश्वविद्यालय डॉ सुमंत व्यास, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पचीसिया, ग्रीन सिटी के निदेशक निर्मल कामरा, उद्योगपति गणेश गोधरा बोथरा, क्यूबेशन कंसलटेंसी प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर प्रिंसिपल व समाजसेवी चंद्रेश हर्ष, जैन महासभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा, नारी शक्ति संगठन की अध्यक्ष मधु खत्री, साहित्यकार राजेंद्र जोशी, कंचन राठी तथा राजमाता बघेली देवी ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोविंद सिंह खीवनसर बतौर अतिथि मौजूद रहे। इनके हाथों ही विभूतियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड पाने वाली हस्तियां में नथमल जी पुरोहित (धर्म-अध्यात्म, 100 वर्ष का अनुभव), वाई.एन. सचदेवा (दंत रोग विशेषज्ञ, 86 वर्ष), जयचंद लालजी डागा (समाज सेवा व माइंस ऑनर), डॉ. सुमंत व्यास (कुलगुरु, वेटरनरी विश्वविद्यालय), दीपक बंसल (सेवानिवृत्त एडिशनल चीफ इंजीनियर, जलदाय विभाग), राजेश चुरा (समाज सेवा)

हरीश बी. शर्मा (साहित्य व रंगकर्म), उमाकांत गुप्त (साहित्य) व श्याम सुंदर ज्याणी (पर्यावरण) शामिल हैं।

इसके अलावा प्रियंका चौधरी (आईएएस), नमिता सोनी (आईएएस), रौनक व्यास (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), डॉ. रामलाल परिहार (सहायक आयुक्त, राज्यकर विभाग), प्रदीप किराडू (ज्योतिष आचार्य), सुनीत गांधी (बैंक अधिकारी), मुदित खजांची (सामाजिक कार्यकर्ता)

पंकज अग्रवाल (उद्योगपति), गोपाल बिस्सा (अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार), चारू आसोपा (टीवी आर्टिस्ट), केशव बिस्सा (भारोत्तोलन), कमल किशोर जोशी (गोल्डन आर्ट), मंजू गुलगुलिया (समाजसेवी), श्याम सुंदर ज्याणी (पर्यावरण), सीमा शर्मा (योगाचार्य), विक्रम राजपुरोहित (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), राजेश कुमार धूड़िया (निदेशक, प्रसार वेटरनरी विश्वविद्यालय), पवन पचीसिया (उद्योग व व्यापार)

उपेंद्र मिश्र (चिंतक व युवा मार्गदर्शक), डॉ. नीलम भार्गव (नेत्र चिकित्सक), हेमंत मेहता (व्यवसाय), धीरज रांका (व्यवसाय),मनीष सिपानी (व्यवसाय), आशीष दाधीच (धर्म-अध्यात्म), नितिन पुरोहित (राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी), शशांक ढींगरा (आई टी क्षेत्र) व

सुनील गौड़ (शिक्षा) को यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव