चलती ट्रेन से गिरा युवक, अस्पताल में मौत
| Jul 27, 2026, 15:01 IST
जोधपुर, 27 जुलाई (हि.स.)। शहर के निकटवर्ती डांगियावास स्थित आसरनाडा रेलवे स्टेशन के पास में एक युवक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।
डांगियावास पुलिस ने बताया कि डीडवाना जिले के खंगार निंबी जोधा निवासी 36 साल का नेपाल सिंह पुत्र अर्जुन सिंह ट्रेन से अपने घर की तरफ लौट रहा था। आसरनाडा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन के पहुंचने पर वह टे्रन से नीचे गिर गया और वह बुरी तरह घायल हो गया। उसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। उसके भाई मीठूसिंह ने मर्ग में रिपोर्ट दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

