home page

देवस्थान विभाग मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना

 | 
देवस्थान विभाग मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना


जोधपुर, 10 जून (हि.स.)। शहर के मंदिरों में देवस्थान विभाग की ओर से आज विशेष पूजा-अर्चना करवाई गई। इन धार्मिक आयोजनों में कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश पालीवाल ने बताया कि बुधवार को सुबह जोधपुर सहित संभाग के 32 मंदिरों में पूजा-अर्चना और मंगल कामना का कार्यक्रम हुआ जिसमें देवस्थान विभाग प्रबंधित और नियंत्रित मंदिर, अराजकीय मंदिर और प्रन्यासों मे स्थानीय परंपरा व रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना करवाई गई। इसमें भक्तों के अलावा जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

शेखावत ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

जोधपुर सांसद एवं केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज दिल्ली स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, राष्ट्रसेवा एवं गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस विशेष पूजा-अर्चना के दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत ने हनुमानजी से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को इसी प्रकार स्वस्थ, ऊर्जावान एवं दीर्घायु बनाए रखें तथा उनके नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है तथा सेवा, सुशासन और विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्र की समृद्धि, विकास और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश