home page

कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी के विवाह समारोह में पहुंचे कई नेता-अभिनेता

 | 
कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी के विवाह समारोह में पहुंचे कई नेता-अभिनेता


जोधपुर, 05 जुलाई (हि.स.)। कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी छह जुलाई को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगी। इससे पहले आज मेहंदी की रस्में हुई। इसके साथ ही शहर की एक होटल में संगीत कार्यक्रम भी हुआ। इस विवाह समारोह में भाग लेने गीतकार मनोज मुंतशिर, अभिनेता राजा मुराद, धुरंधर फिल्म फेम राकेश बेदी, सिंगर गुरदीप मेहंदी और कई अन्य कलाकार जोधपुर पहुंचे है।

शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए मेहमानों को उम्मेद भवन पैलेस में ठहराया गया है। सोमवार को अलग-अलग राज्यों से कई मंत्री, बॉलीवुड कलाकार और सेलिब्रिटी भी पहुंचेंगें। दरअसल, शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी सिंगापुर के रहने वाले शाश्वत से हो रही है। जो एक बैंकिंग कंपनी में जॉब करते हैं। वहीं, स्वरा ने अपनी मां डॉ. स्वाति लोढ़ा के साथ मिलकर किताब लिखी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश