home page

गुरुवार से बदलेगा माैसम, चार दिन आंधी-बारिश संभव

 | 
गुरुवार से बदलेगा माैसम, चार दिन आंधी-बारिश संभव


जयपुर, 25 मार्च (हि.स.)। प्रदेश के माैसम में एक बार बदलाव देखने काे मिलेगा। गुरुवार 26 मार्च से नया पश्चिम विक्षाेभ सक्रिय हाेने से बारिश का दाैर चलेगा। बारिश का यह दाैर 31 मार्च तक चलता रहेगा। बुधवार काे जयपुर में हल्के से मध्यम बादल छाए रहे। बादल छाने से दिन के पारे में गिरावट दर्ज की गई। माैसम साफ रहने से प्रदेश के अन्य शहराें के पारे में भी उतार-चढ़ाव देखने काे मिला।

माैसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आंशिक बादल छाए रहने व 26-27 मार्च को पूर्वी व उत्तरी भागों में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 28-31 मार्च के दौरान राज्य के कुछ भागों में सक्रिय होने तथा मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश होने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश