पानी की किल्लत : महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर, समझाइश के बाद उतरीं
जोधपुर, 09 अप्रैल (हि.स.)। शहर में हर साल लोगों को पानी की समस्या से जूंझना पड़ता है। पीएचईडी विभाग के दावें भी खोखलें साबित होते है कि वे पेयजल व्यवस्था सुचारू रखेंगे। लिफ्ट नहर क्लोजर के बाद अब शहर में पानी की कमी दिखाई देने लगी है। स्टोरेज के नाम पर पहले ही विभाग सप्ताह में दो दिन पानी बंद करता रहा है। शहर के एयर पोर्ट स्थित पाबूपुरा बस्ती के लोग काफी समय से पानी समस्या से जूंझ रहे है, आज उनका गुस्सा फू ट पड़ा। मोहल्लेवासी एकत्र होकर पानी के टैंक तक पहुंचे और फिर उस पर चढ़ गए। महिलाएं भी पानी के टैंक पर चढक़र पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगी।
उनके पानी के टैंक पर चढऩे की जानकारी पर एयरपोर्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों एवं महिलाओं से समझाइश का प्रयास किया मगर वे पीएचईडी के अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। बाद में उनके आने पर सप्लाई का चालू कराने का आश्वसन दिया गया।
इधर महिलाओं को नीचे उतारने के लिए सिविल डिफेंस की टीम को भी बुलाया गया। एयरपोर्ट थानाधिकारी श्रीमती संतोष चौधरी ने बताया कि लोगों से समझाइश कर मामला शांत करवाया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

