home page

मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को मतदान के लिए किया जागरूक

 | 
मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को मतदान के लिए किया जागरूक


जयपुर, 03 सितंबर (हि.स.)। नगरीय निकाय आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से चलाए जा रहे स्वीप अभियान के तहत गुरुवार को रामबाग चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। एसएस जैन सुबोध पीजी कॉलेज, एसएस जैन सुबोध पीजी महिला महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों तथा स्काउट-गाइड के स्वयंसेवकों ने राहगीरों से 9 और 11 सितंबर को मतदान करने की अपील की।

राष्ट्रीय सेवा योजना राजस्थान के क्षेत्रीय निदेशक एसपी भटनागर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का मतदान करना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से जागरूकता संदेश घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला स्वीप समन्वयक दिनकर शर्मा एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंकित शर्मा ने सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग से मतदान जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. डॉ. रेणु जोशी ने कहा कि युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता जरूरी है। कार्यक्रम में रेणु जिंदल, डॉ. अनंत विजया सोनी, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. विशाल गौतम, डॉ. राकेश धाबाई सहित अधिकारी, शिक्षक, एनएसएस और स्काउट-गाइड स्वयंसेवक मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश