home page

गांव-गांव लिख रहा विकास की नई कहानी, जल्द बदलेगी सूरत : मंत्री गोदारा

 | 
गांव-गांव लिख रहा विकास की नई कहानी, जल्द बदलेगी सूरत : मंत्री गोदारा


बीकानेर, 17 अप्रैल (हि.स.)। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की अगुवाई में प्रदेश का गांव-गांव विकास की नई कहानी लिख रहा है। लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। पहली बार यह क्षेत्र विकास की राह बढ़ा है आमज प्रत्येक क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। जल्दी ही लूणकरणसर की सूरत बदल जाएगी।

खाद्य मंत्री गोदारा ने शुक्रवार को जिले के लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के दौरान ग्रामीणों से चर्चा करते हुए यह बात कही। श्री गोदारा ने कहा कि पहली बार पानी, बिजली, सड़क, स्कूल, कॉलेज, शिक्षा और चिकित्सा सहित प्रत्येक क्षेत्र में कार्य हो रहे हैं। क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में लगातार वृद्धि हो रही है और हम तेजी से ‘विकसित लूणकरणसर, शिक्षित लूणकरणसर’ के संकल्प की ओर बढ़ रहे हैं।

खाद्य मंत्री ने फूलदेसर के महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में 12.38 लाख रुपए की लागत से बने एक कक्षा कक्ष के लोकार्पण के साथ कार्यक्रमों की शुरूआत की। उन्होंने मुख्य गुवाड़ में 10 लाख रुपए की लागत बने चौक व टीन शैड तथा 40 लाख रुपए की लागत से खेल मैदान में विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों को खेल और शिक्षा का बेहतर वातावरण मिले, इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक अभिभावक अपने बच्चें को खूब पढ़ाएं, जिससे उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के भरपूर अवसर मिले।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव