home page

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को जोधपुर आएंगे

 | 
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को जोधपुर आएंगे


जोधपुर, 25 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को जोधपुर आएंगे। वे पुलिस विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सडक़ मार्ग से सुबह दस बजे ब्यावर एवं बिलाड़ा होते हुए जोधपुर पहुंचेंगे। देवनानी 26 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर स्थित सुश्रुत सभागार में आयोजित सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम उपरांत वे सर्किट हाउसर में रात्रि विश्राम करेंगे तथा सोमवार को सुबह आठ बजे बिलाड़ा एवं ब्यावर होते हुए सडक़ मार्ग से अजमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश