home page

गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव शुरू

 | 
गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव शुरू


जयपुर, 29 मार्च (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में गांधीनगर जयपुर रेलवे स्टेशन पर जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव रविवार से शुरू हो गया। इस अवसर पर सांसद मंजू शर्मा और विधायक कालीचरण सराफ ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल के अनुसार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में छह दिन) का गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर अस्थायी रूप से ठहराव दिया गया है। निर्धारित समयानुसार गाड़ी संख्या 26481 जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 09:34 बजे गांधीनगर जयपुर पहुंचेगी और 09:36 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 26482 दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 18:37 बजे आगमन और 18:39 बजे प्रस्थान करेगी। कार्यक्रम में मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. जगदीश कुमार, रेलवे अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश