home page

अलवर में सात जुलाई को विभिन्न स्थानों पर लगेंगे शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर

 | 
अलवर में सात जुलाई को विभिन्न स्थानों पर लगेंगे शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर


अलवर, 06 जुलाई (हि.स.)। राज्य सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने एवं नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जिले के नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ‘शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे है, जिनमें आमजन उत्साह के साथ ना केवल सरकार की योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, बल्कि अपनी परिवेदनाओं का निराकरण मौके पर करा रहे हैं।

जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि 7 जुलाई को अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 45, 46 व 47 के लिए, नगर पालिका बडोदामेव के वार्ड संख्या 18, नगर पालिका खेडली के वार्ड संख्या 22, नगर पालिका बहादुरपुर के वार्ड संख्या 17 व 18, नगर पालिका रामगढ के वार्ड संख्या 26 व 27, नगर पालिका नौगांवा के वार्ड संख्या 16, नगर पालिका कठूमर के वार्ड संख्या 16, नगर पालिका थानागाजी के वार्ड संख्या 18, नगर पालिका मालाखेडा के वार्ड संख्या 16, नगर पालिका गोविन्दगढ के वार्ड संख्या 16, नगर पालिका लक्ष्मणगढ के वार्ड संख्या 16 एवं नगर पालिका राजगढ के वार्ड संख्या 33 व 34 के लिए शिविरों का आयोजन होगा। उक्त शिविर संबंधित नगरीय निकायों के कार्यालय परिसर में तथा नगर विकास न्यास अलवर के नीलामी हॉल में समस्त निकाय क्षेत्र के लिए शिविर लगेगा।

इसी प्रकार 7 जुलाई को अलवर तहसील की ग्राम पंचायत चिकानी व कैरवाजाट, कठूमर तहसील की ग्राम पंचायत दांतिया व जाडला, लक्ष्मणगढ तहसील की ग्राम पंचायत घाट, मालाखेडा तहसील की ग्राम पंचायत बडेर व चौमू, रामगढ तहसील की ग्राम पंचायत बहाला, प्रतापगढ तहसील की ग्राम पंचायत झिरी, राजगढ तहसील की ग्राम पंचायत नाथलवाडा व राजपुरबडा एवं रैणी तहसील की ग्राम पंचायत छिलोडी में शिविर आयोजित होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार