home page

शहरी निकाय चुनाव के मद्देनजर शहर में हथियारबंद नाकाबंदी

 | 
शहरी निकाय चुनाव के मद्देनजर शहर में हथियारबंद नाकाबंदी


जोधपुर, 31 अगस्त (हि.स.)। शहरी निकाय चुनाव के मद्देनजर जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। पुलिस कमिश्नर अंशुमान भोमिया के निर्देश पर सोमवार सुबह 7 से 11 बजे तक कमिश्नरेट के सभी थाना क्षेत्रों में हथियारबंद नाकाबंदी की गई। इस दौरान पुलिस जवानों ने दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों की सघन जांच करते हुए संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली।

डीसीपी मुख्यालय शाहीन सी, डीसीपी पश्चिम कमल शेखावत एवं डीसीपी पूर्व मनीष चौधरी के पर्यवेक्षण में की गई नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखी। नाकाबंदी स्थलों पर पुलिस जवानों ने आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी जांच की तथा आवश्यक दस्तावेजों की भी पड़ताल की।

चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने के उद्देश्य से पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश