home page

चिकित्सा विभाग का खेल महोत्सव तीन अप्रैल से, बैनर का विमोचन

 | 
चिकित्सा विभाग का खेल महोत्सव तीन अप्रैल से, बैनर का विमोचन


जोधपुर, 24 मार्च (हि.स.)। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जोधपुर शहर और ग्रामीण का खेल महोत्सव तीन अप्रैल से आठ अप्रैल तक डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित होगा। इस बार आयोजन का जिम्मा मथुरादास माथुर चिकित्सालय को दिया गया है।

खेलकूद आयोजन समिति मथुरादास माथुर चिकित्सालय के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रांगण में स्थित करणी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आशीर्वाद लिया गया। खेल महोत्सव के बैनर का विमोचन डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. बीएस जोधा व मथुरादास माथुर चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित द्वारा किया गया।

डॉ बीएस जोधा ने सभी अधिकारी कर्मचारीगणों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ सभी को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रेरित किया। डॉ बीएस जोधा ने कहा कि जीवन व खेल में अनुशासन का महत्व सर्वोत्तम है सभी खिलाड़ी अनुशासन एवं पूरे जोश के साथ खेल महोत्सव में भाग लेवें।

डॉ. विकास राजपुरोहित ने खेलकूद समिति को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। बैनर विमोचन के अवसर पर गोपाल व्यास, प्रेमलता चौधरी, सीमा जोशी अनीता राठौर, गायत्री सोलंकी, योगेंद्र पुरी, सीमापुरी , नरेश नवल, संजय चौधरी, विवेक कुमार, लोकेंद्र सिंह, शोएब रहमान, मुकेश चौधरी किशन दादालिया, हंसराज, मनीष राजपुरोहित, भोमाराम, मो.फारूक, अनिल मीणा सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

खेलकूद समिति अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने बताया की इस खेल महोत्सव में क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़, रास्साकशी, गोला फेंक, बैडमिंटन, म्यूजिकल चेयर इत्यादि खेलों का आयोजन किया जाएगा। मथुरादास माथुर चिकित्सालय, महात्मा गांधी चिकित्सालय, उम्मेद अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, सीएमएचओ, जोधपुर शहर व ग्रामीण अस्पतालो में कार्यरत सभी कर्मचारियों इस खेल महोत्सव में हिस्सा लेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश