home page

केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव कल जोधपुर आएंगे

 | 
केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव कल जोधपुर आएंगे


जोधपुर, 02 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार भूपेन्द्र यादव शनिवार को जोधपुर आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यादव शनिवार को दोपहर 1.15 बजे जोधपुर पहुंचेंगे तथा दोपहर 1.30 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से रामदेवरा, जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे। यादव 4 अक्टूबर को दोपहर 12.15 बजे जैसलमेर से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 12.15 बजे से 1.45 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। वे दोपहर 1.45 बजे जोधपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश