home page

केंद्रीय राज्य मंत्री  जयंत चौधरी सोमवार को जयपुर दौरे पर: युवा संवाद और वीर तेजाजी मेले में होंगे शामिल

 | 
केंद्रीय राज्य मंत्री  जयंत चौधरी सोमवार को जयपुर दौरे पर: युवा संवाद और वीर तेजाजी मेले में होंगे शामिल


जयपुर, 20 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी सोमवार को एक दिवसीय जयपुर दौरे पर रहेंगे। रालोद राजस्थान की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार चौधरी जयपुर में युवा संवाद सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वे बस्सी क्षेत्र के ग्राम टहटड़ा में आयोजित वीर तेजाजी मेले में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जोगिन्दर सिंह अवाना के अनुसार जयंत चौधरी सुबह 8 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां रालोद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे एयरपोर्ट पर ही मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे।

इसके बाद चौधरी जयपुर स्थित महाराजा जवाहर सिंह जाट छात्रावास में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में युवाओं से संवाद प्रस्तावित है। इसके बाद वे बस्सी के ग्राम टहटड़ा में आयोजित वीर तेजाजी मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। पार्टी की ओर से जारी प्रेस आमंत्रण में बताया गया है कि जयंत चौधरी के जयपुर दौरे को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तैयारियां की हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश