home page

उम्मेद अस्पताल की व्यवस्थाएं जांचने पहुंचीं कांग्रेस की टीम

 | 
उम्मेद अस्पताल की व्यवस्थाएं जांचने पहुंचीं कांग्रेस की टीम


जोधपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस जोधपुर देहात चिकित्सा प्रकोष्ठ की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंजली वैष्णव ने आज अपनी टीम के साथ संभाग के सबसे बड़े मातृ व शिशु अस्पताल उम्मेद चिकित्सालय का औचक दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल अधीक्षक से शिष्टाचार मुलाकात कर अस्पताल पर बढ़ते मरीजों के भार, संसाधनों की उपलब्धता, हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामलों के लिए आईसीयू व वेंटिलेटर की स्थिति तथा मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत लाइफ-सेविंग दवाइयों की आपूर्ति की विस्तृत जानकारी ली।

सोनोग्राफी और लैब टेस्ट के लिए मरीजों को लंबी कतारों में न लगना पड़े, इसके लिए वैष्णव ने पुख्ता इंतजाम करने और सभी मशीनों को सुचारू रखने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने स्वयं लेबर रूम का निरीक्षण किया और पिछले दिनों प्रसूता को गलत खून चढ़ाने के बहुचर्चित मामले की वर्तमान स्थिति व की गई कार्रवाई पर भी फीडबैक लिया।

इस दौरे के दौरान देहात चिकित्सा प्रकोष्ठ की टीम ने मरीजों और उनके परिजनों से भी मुलाकात कर अस्पताल की जमीनी हकीकत जानी। इस मौके पर उनके साथ जिला कार्यकारिणी के संगठन महासचिव इश्तियाक अहमद, सचिव महीराम विश्नोई झीपासानी, मनीष विश्नोई, हरभजन विश्नोई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इदरीश बेलिम तथा अतुल वैष्णव सहित कई गणमान्य लोग व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश