home page

नगर निगम कार्रवाई : यूडी टैक्स जमा नहीं करवाने पर शोरूम प्लेनेट फैशन सीज

 | 
नगर निगम कार्रवाई : यूडी टैक्स जमा नहीं करवाने पर शोरूम प्लेनेट फैशन सीज


जोधपुर, 09 मार्च (हि.स.)। शहरी विकास (यूडी) टैक्स की बकाया राशि वसूलने को लेकर नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में निगम की टीम ने सरदारपुरा स्थित सत्संग भवन के पास संचालित प्लेनेट फैशन शोरूम को सीज कर दिया।

जानकारी के अनुसार प्लेनेट फैशन पर करीब 20 लाख रुपए के शहरी कर (यूडी टैक्स) का बकाया बताया जा रहा है। बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं कराने पर निगम ने सख्त कदम उठाते हुए सीज की कार्रवाई की।

यह कार्रवाई नगर निगम के राजस्व निरीक्षक अजय सिंह शेखावत के नेतृत्व में की गई। इस दौरान अतिक्रमण प्रभारी सुरेश हंस अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और नियमानुसार शोरूम को सीज कर दिया गया। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यूडी टैक्स बकाया रखने वाले अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही बकाया धारकों से जल्द से जल्द कर जमा कराने की अपील की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश