home page

सडक़ हादसों में दो की मौत : ट्रेक्टर की टक्क र से पाक नागरिक की मौत

 | 
सडक़ हादसों में दो की मौत : ट्रेक्टर की टक्क र से पाक नागरिक की मौत


जोधपुर, 06 नवम्बर (हि.स.)। शहर और इसके आसपास हुए सडक़ हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सुपुर्द किए।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि अमरावती नगर सांगरिया फांटा निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र जयराम प्रजापत ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह बाइक लेकर अपनी माताजी 48 साल की चैनदेवी के साथ 12 मील चौखा रोड से अपने गांव की तरफ निकल रहा था। तब बाइक के सामने अचानक से गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में उसकी बाइक स्लीप हो गई और उसकी माताजी नीचे गिर गई। हादसे में उसकी माताजी चैनीदेवी गंभीर रूप से घायल हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर अब उनकी मौत हो गई। राजीव गांधी नगर पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।

इधर बोरानाडा पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत स्थित सांगड़ हाल भील बस्ती गांगाणा निवासी नरेश कुमार पुत्र टीकम भील ने रिपोर्ट दी। इसमेें बताया कि उसके भाई बन्नाराम को बुझावड़ रोड पर एक टे्रक्टर चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया, अब उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट में टे्रक्टर चालक को नामजद किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश