एमडीएम हॉस्पिटल में भेंट की ट्रॉलियां व अन्य सामग्री
जोधपुर, 31 मार्च (हि.स.)। मथुरादास माथुर अस्पताल में समाजसेवी चेतन गहलोत ने अपने दादाजी स्वर्गीय हेमाराम गहलोत की पुण्यतिथि पर ट्रॉमा सेंटर में पांच ट्रॉलियां भेंट की। साथ ही अस्पताल के यूरोलॉजी आउटडोर में मरीजों के लिए तीन फुट स्टेप, ऑक्सीजन ट्रॉली, स्टेपलर एवं लाइफ सेविंग लेरेन्गोस्केप डोनेशन किए।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने गहलोत परिवार का धन्यवाद देते हुए भामाशाह चेतन गहलोत का साफा पहना करस्वागत किया। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी चेतन गहलोत ने अस्पताल को जीवनरक्षक रुपी दस सक्शन मशीनेें डोनेट की थी। कार्यक्रम में डॉ. अफजल हकीम, डॉ. रोहित माथुर, डॉ. सुभाष बलारा, डॉ. अभिनव सिंह, रविंद्र गुप्ता, देवराज चौहान, अमर सिंह गहलोत, चुनीलाल गहलोत, वीरेंद्र दीपक, चरण सिंह, शीतल वैष्णव, अनीता चौधरी, जीतेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

