home page

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शाहपुरा के त्रिवेणी धाम में की पूजा-अर्चना

 | 

जयपुर, 02 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को शाहपुरा के त्रिवेणी धाम में दर्शन किए। उन्होंने परिसर में स्थित मंदिर में सीताराम जी एवं नृसिंह भगवान की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने संत रामरिछपाल दास महाराज से आत्मीय मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही, उन्होंने गंगादास महाराज की समाधि स्थल पर माल्यार्पण किया तथा भगवानदास महाराज एवं नारायणदास महाराज की प्रतिमा के भी दर्शन किए।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने गोशाला में गौ पूजन कर गायों को चारा खिलाया। इस अवसर पर राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी एवं पूर्व विधायक अशोक परनामी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश