भारत बंद के शहीदों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
जोधपुर, 02 अप्रैल (हि.स.)। गत दो अप्रैल 2018 को भारत बंद के दौरान शहीद हुए भीम सैनिकों की स्मृति में राज्य के विभिन्न जिलों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नागौरी गेट सर्किल पर बाबा साहब डॉ भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा के पास जिला स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां भारत बंद आन्दोलन के दौरान शहीद हुए भीम सैनिकों की स्मृति में डॉ. आम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।
आम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी जोधपुर के जिलाध्यक्ष लुभास राठौड़ के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में जोधपुर क्षेत्र के सभी शहीद भीम सैनिकों के सम्मान में सर्वप्रथम दो मिनट मौन रखा गया, फिर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
सोसायटी के संभाग सचिव संजीव कनवाडिय़ा एवं अजाक राजस्थान के उपाध्यक्ष बसन्त रोयल के साथ कई पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। सोसायटी के जिला महासचिव खेमराज नवल ने बताया कि दो अप्रैल 2018 के आन्दोलन के शहीदों एवं भाग लेने वाले भीम सैनिकों के सम्मान में हुए इस कार्यक्रम में सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बामणिया,कोषाध्यक्ष, सतीश कुमार, कुलदीप, संयुक्त सचिव भूपेन्द्र लावा, सहित कई पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। समता सैनिक दल की राष्ट्रीय महासचिव कमला बुगालिया, अजाक जोधपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष सोहनलाल लखानी, अजाक बालोतरा के महासचिव नरपत चौहान के साथ अनिल तेजी, दलपत बौद्ध, एडवोकेट किशन मेघवाल, कैलाश सिंगारिया, मनोज जनागल, जीयाराम बारूपाल, छोटाराम जाटोलिया, धन्नाराम उदावत, सांवलराम डांगी, बंशीधर मुंडोतिया सहित कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

