जनगणना 2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कल से
जोधपुर, 14 अपै्रल (हि.स.)। एक मई से देश भर में शुरू होने वाले जनगणना 2027 कार्यक्रम को लेकर बुधवार से नगर निगम सभागार में फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा।
नगर निगम आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि पहली बार जनगणना का कार्य पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा रही है। जनगणना का पहला चरण एक मई से शुरू होकर 14 जून तक संचालित किया जाएगा।
नगर निगम जोधपुर क्षेत्र में जनगणना कार्य के सफल संचालन के लिए नियुक्त फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 से 17 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। नगर निगम कार्यालय स्थित सभा कक्ष में प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे से सायं छह बजे तक यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान कुल 37 फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना कार्य की समस्त प्रक्रियाओं एवं सीएमएमएस पोर्टल पर कार्य निष्पादन की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन जनगणना कार्य निदेशालय, जयपुर द्वारा प्रशिक्षित दो मास्टर ट्रेनर्स के मार्गदर्शन में किया जाएगा।
आयुक्त ने सभी नियुक्त फील्ड ट्रेनर्स को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय पर प्रशिक्षण स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि उन्हें जनगणना कार्य की तकनीकी एवं प्रायोगिक जानकारी भली-भांति प्राप्त हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों एवं संबंधित संस्था प्रधान के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

