home page

तम्बाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य मंदिरों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

 | 
तम्बाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य मंदिरों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम


जयपुर, 25 मई (हि.स.)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जिले में विभिन्न जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि तम्बाकू निषेध दिवस पर जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर 25 से 31 मई तक एएनएम व आशा सहयोगिनियों द्वारा जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसमे आमजन को बीड़ी, सिगरेट, जर्दा, खेनी, गुटखा आदि से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। तम्बाकू उत्पादों का सेवन करने से होने वाले शारीरिक मानसिक नुकसान की जानकारी देते हुए इन्हें छोड़ने हेतु प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए सभी बीसीएमओ, चिकित्सा प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. सुरेन्द्र कुमार गोयल ने बताया कि 25 से 31 मई तक समुदाय में जन जागरूकता, तम्बाकू उपभोगियों को चिन्हित कर उन्हें तम्बाकू छोड़ने के लिए परामर्श एवं रेफरल सुनिश्चित किया जाएगा। आशा व एएनएम द्वारा वीएचएसएनसी व महिला आरोग्य समिति की बैठक कर उसमें तम्बाकू निषेध पर चर्चा करेंगे। इस दौरान रैलियां, प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी। 31 मई को एएनएम व आशाएं सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाएंगी। इस दिन उपयोग करने वालों को परामर्श व उपचार के लिए नजदीकी डेंटल क्लिनिक पर रेफर किया जाएगा। सभी गतिविधियों का पर्यवेक्षण एवं मॉनिटरिंग प्रतिदिन जिला व ब्लॉक स्तर से की जाएगी और ओडीके लिंक के माध्यम से रिपोर्टिंग की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश