home page

बेंगलुरू स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण तीन रेलसेवाएं आंशिक रद्द

 | 
बेंगलुरू स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण तीन रेलसेवाएं आंशिक रद्द


जोधपुर, 14 मई (हि.स.)। दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा बेंगलुरू स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग नॉन इण्टलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण गाड़ी संख्या 16534 बेंगलुरू-जोधपुर रेलसेवा दो अगस्त को बेंगलुरू के स्थान पर यशवन्तपुर से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा बेंगलुरू-यशवन्तपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 20693 जोधपुर-बेंगलुरू रेलसेवा जो तीस जुलाई व एक अगसत को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह यशवन्तपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा यशवन्तपुर-बेंगलुरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 20694 बेंगलुरू-जोधपुर रेलसेवा तीन अगस्त को बेंगलुरू के स्थान पर यशवन्तपुर से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा बेंगलुरू-यशवन्तपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश