तीन नई नियमित ट्रेनों का अजमेर से शुभारंभ
अजमेर 16 मई(हि.स.)। आज तीन नई नियमित साप्ताहिक ट्रेनों अजमेर-बांद्रा साप्ताहिक एक्सप्रेस, अजमेर-दौंड साप्ताहिक एक्सप्रेस तथा अजमेर- बांद्रा साप्ताहिक एक्सप्रेस का अजमेर से शुभारंभ किया गया ।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव के अनुसार शनिवार शाम 5.30 बजे अजमेर स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या एक पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी द्वारा गाड़ी संख्या 09653 अजमेर- बांद्रा साप्ताहिक एक्सप्रेस की नियमित सेवा को प्रत्यक्ष रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक अजमेर (दक्षिण) अनिता भदेल, मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
तीन नई नियमित साप्ताहिक ट्रेनों में गाड़ी संख्या 09653 (प्रत्येक शनिवार) /09654 (प्रत्येक रविवार ) अजमेर- बांद्रा-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस चित्तौड़गढ़, रतलाम और सूरत मार्ग से संचालित होगी।
इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 09621 (प्रत्येक रविवार) /09622(प्रत्येक सोमवार ) अजमेर-बांद्रा - अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस जयपुर, कोटा, रतलाम और सूरत मार्ग से संचालित होगी। गाड़ी संख्या 09625 (प्रत्येक गुरुवार) /09626 (प्रत्येक शुक्रवार) अजमेर-दौंड- अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस जयपुर, कोटा, रतलाम और पूना होकर दौंड तक जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

