नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन का 23 वां तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन 3 से बीकानेर में
बीकानेर, 01 अक्टूबर (हि.स.)। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन का 23 वां वार्षिक अधिवेशन 3 से 5 अक्टूबर तक बीकानेर में हाेगा।यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर ने बताया कि अधिवेशन का उद्धघाटन 3 अक्टूबर को रेलवे स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बीकानेर में ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन (एआईआरएफ) के महामंत्री साथी शिवगोपाल मिश्रा करेंगे। एआईआरएफ के कार्यकारी अध्यक्ष जे आर भोसले मुख्य अतिथि और डी आर एम गौरव गोविल, पीसीपीओ राजीव सिंह उद्धघाटन सत्र में विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसी दिन सांय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा।
यूनियन के मंडल सचिव गणेश वशिष्ठ ने बताया कि 3 अक्टूबर को बीकानेर रेलवे स्टेशन दिवितीय प्रवेश द्वार से दोपहर 1 बजे एक विशाल रैली निकाली जाएगी जिसमें सैकड़ाें रेलकर्मी भाग लेंगे। यह रैली बीकानेर रेलवे स्टेशन द्वितीय द्वारा से प्रारंभ होकर बोथरा कॉम्प्लेक्स,प्रेम जी पॉइंट, खजांची मार्केट मार्ग, सादुल सिंह सर्किल , कलेक्टर कार्यालय से विश्नोई धर्मशाला, तुलसी सर्किल, मारवाड़ अस्पताल होते हुए रेलवे ग्राउंड पहुंचेगी।
मंडल अध्यक्ष प्रेम सैनी ने बताया कि 4 अक्टूबर को प्रतिनिधि सत्र होगा, जिसमें यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। आय व्यय का लेखा जोखा और प्रमुख प्रस्ताव भी प्रस्तुत होंगे। अधिवेशन की अध्यक्षता जोनल अध्यक्ष मनोज कुमार परिहार करेंगे।
इस अधिवेशन में मंडल ओर जोन के पदाधिकारियों का आना आरंभ हो गया है।
बीकानेर स्टेशन को यूनियन की फ़रियों एव झंडा से सजाया गया है एव रेलवे ग्राउंड के पंडाल को सजाने के साथ अधिवेशन की समस्त तैयारी पूरी हो गई है। अधिवेशन के लिए बीकानेर मंडल के सभी कर्मचारियों में उत्साह है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

