home page

त्योहारों पर तिरुवनंतपुरम-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन

 | 
त्योहारों पर तिरुवनंतपुरम-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन


जयपुर, 21 सितंबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-मदार-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 06013 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक छह ट्रिप चलेगी। यह रेलसेवा प्रत्येक बुधवार को श्रीगंगानगर से सुबह 7.45 बजे रवाना होकर शुक्रवार को सुबह 11 बजे मदार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06014 मदार-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 24 अक्टूबर से 28 नवंबर तक छह ट्रिप चलेगी। यह रेलसेवा प्रत्येक शनिवार को मदार से रात 9.40 बजे रवाना होकर मंगलवार को रात 12.45 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल पहुंचेगी।

रेलसेवा मार्ग में कोल्लम, कायमकुलम, मावेलीक्करा, चेंगन्नूर, तिरुवल्ला, चंगनाशेरी, कोट्टयम, एर्नाकुलम टाउन, आलुवा, त्रिशूर, शोरानूर, तिरूर, कोझिकोड, कन्नूर, कासरगोड, मंगलूरू सेंट्रल, सुरतकल, उडुपी, कुंदापुरा, बैंदूर मूकांबिका रोड, मूडेश्वर, कुमटा, कारवार, मडगांव, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कणकवली, रत्नागिरी, संगमेश्वर, चिपलूण, खेड, माणगांव, रोहा, पनवेल, वसई रोड, वापी, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर और अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में एक सेकंड एसी, चार थर्ड एसी, 13 थर्ड एसी इकोनॉमी और दो पावरकार सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश