सतलाना स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के कारण दस रेल सेवाएं प्रभावित
जोधपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। रेलवे द्वारा सतलाना स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के दौरान प्लेटफॉर्म की अनुपलब्धता के कारण 10 रेलसेवाओं का सतलाना स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ये रेलसेवाएं निर्धारित तिथियों में सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी। इसमें गाड़ी संख्या 74839, भगत की कोठी-बाड़मेर रेलसेवा, गाड़ी संख्या 14893, भगत की कोठी-पालनपुर रेलसेवा, गाड़ी संख्या 74842, भीलड़ी-भगत की कोठी रेलसेवा और गाड़ी संख्या 54814, बाड़मेर-जोधपुर रेलसेवा 30 एवं 31 अक्टूबर को सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14895, भगत की कोठी-बाड़मेर रेलसेवा, गाड़ी संख्या 14896, बाड़मेर-भगत की कोठी रेलसेवा, गाड़ी संख्या 74840, बाड़मेर-भगत की कोठी रेलसेवा, गाड़ी संख्या 74841, भगत की कोठी-भीलड़ी रेलसेवा, गाड़ी संख्या 14894, पालनपुर-भगत की कोठी रेलसेवा और गाड़ी संख्या 54813, जोधपुर-बाड़मेर रेलसेवा 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
संचालन संबंधी कारणों से जोधपुर-हडपसर-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस नवंबर में निर्धारित अवधि के दौरान खडक़ी स्टेशन तक ही संचालित होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 20495 जोधपुर-हडपसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 से 15 नवंबर तक तथा ट्रेन संख्या 20496 हडपसर-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 से 16 नवंबर तक 15 दिन खडक़ी-हडपसर के बीच आंशिक रद्द रहेगी।इस अवधि में दोनों ट्रेनें खडक़ी स्टेशन तक ही चलेंगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

