नवरात्रि मेले के अवसर पर दो जोड़ी रेलसेवाओं का डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थाई ठहराव
| Oct 6, 2026, 17:22 IST
जयपुर, 06 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम
रेलवे प्रशासन द्वारा नवरात्रि मेले के अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर तथा बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर रेलसेवाओं का डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार नवरात्रि मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलसेवाओं का डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थाई ठहराव निर्धारित किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

