home page

उदयपुर-चंडीगढ़ रेल सेवा पर तकनीकी कार्य का असर, अंबाला तक ही चलेगी ट्रेन

 | 
उदयपुर-चंडीगढ़ रेल सेवा पर तकनीकी कार्य का असर, अंबाला तक ही चलेगी ट्रेन


उदयपुर, 02 सितंबर (हि.स.)। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर उत्तर रेलवे की ओर से तकनीकी कार्य के लिए लिए जा रहे ब्लॉक के कारण उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ के बीच संचालित रेल सेवा प्रभावित रहेगी। ट्रेन संख्या 20989 उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ निर्धारित तिथियों में चंडीगढ़ के बजाय अंबाला तक ही संचालित होगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 20990 चंडीगढ़-उदयपुर सिटी चंडीगढ़ के स्थान पर अंबाला से रवाना होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेन संख्या 20989 उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ 23, 26 एवं 30 सितंबर तथा 3, 7, 10 एवं 14 अक्टूबर 2026 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी, लेकिन इन दिनों यह ट्रेन अंबाला तक ही जाएगी। इस कारण अंबाला-चंडीगढ़ के बीच रेल सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 20990 चंडीगढ़-उदयपुर सिटी 24 एवं 27 सितंबर तथा 1, 4, 8, 11 एवं 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ के स्थान पर अंबाला से उदयपुर के लिए रवाना होगी। इन तिथियों में चंडीगढ़-अंबाला के बीच यह रेल सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

तकनीकी कार्य का असर अजमेर-चंडीगढ़ रेल सेवा पर भी पड़ेगा। ट्रेन संख्या 12983 अजमेर-चंडीगढ़ 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 सितंबर तथा 2, 4, 6, 9, 11 एवं 13 अक्टूबर 2026 को अजमेर से प्रस्थान करेगी और अंबाला तक ही संचालित होगी। यानी अंबाला-चंडीगढ़ के बीच यह सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 12984 चंडीगढ़-अजमेर 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28 एवं 30 सितंबर तथा 3, 5, 7, 10, 12 एवं 14 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ के स्थान पर अंबाला से रवाना होगी।

रेलवे के अनुसार, चंडीगढ़ स्टेशन पर तकनीकी कार्य के चलते यह परिचालन बदलाव किया गया है। प्रभावित तिथियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन के निर्धारित संचालन और अपने यात्रा कार्यक्रम की जानकारी पहले से जांचने की सलाह दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता