home page

टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने किया सफाई कर्मयोद्धाओं का सम्मान, वितरण की उपयोगी सामग्री

 | 
टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने किया सफाई कर्मयोद्धाओं का सम्मान, वितरण की उपयोगी सामग्री


बीकानेर, 18 अक्टूबर (हि.स.)। दीपावली के पावन अवसर पर जहां हर घर में सफाई अभियान चल रहा है और घर का कचरा बाहर सड़कों पर सफाई करने वालों के लिए चुनौती बन रहा है।

टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा नगर निगम के नए वार्ड नंबर 68 और 14 के पार्षद शंकर गहलोत और किरण देवी भाटी का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया।

राष्ट्र प्रथम और सेवा संकल्प में सदैव अग्रणी रहने वाली टीम द्वारा दोनों वार्ड के महिला और पुरुष सफाई कर्मचारियों का सम्मान कर उनको जूते, जुराब और राशन सामग्री में पांच किलाे आटा और पांच किलाे चावल वितरित किये।

कार्यक्रम में टीम के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मण रामावत, मंजू गुलगुलिया, प्रकाश सामसुखा, पंकज कंसल, सुनील कंसल, गोविंद चौधरी, सन्नी अग्रवाल, कुणाल मित्तल, सोशल मीडिया रिपोर्टर साकिर, दिलीप गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित समता नगर से कल्याण सुथार, सुरेश गोयल, स्वरूप राजपुरोहित, संजय गोदारा, विकास गुप्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिक के साथ साथ वरिष्ठ उद्योगपति और समाजसेवी सतपाल कंसल उपस्थित रहे। सभी का आभार व्यक्त करते हुए सफाई कर्मियों की मेहनत और काम करने के जज्बे की प्रशंसा की गयी। अंत में सभी सफाई कर्मचारियों का मुंह मीठा किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव