home page

विवेकानन्द केंद्र का सात दिवसीय तनाव प्रबंधन योग सत्र 25 मई से

 | 
विवेकानन्द केंद्र का सात दिवसीय तनाव प्रबंधन योग सत्र 25 मई से


जोधपुर, 23 मई (हि.स.)। वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली, बढ़ते मानसिक दबाव और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन जीने का मार्ग दिखाने के उद्देश्य से विवेकानन्द केंद्र कन्याकुमारी शाखा जोधपुर द्वारा 25 से 31 मई तक सात दिवसीय तनाव प्रबंधन योग सत्र का आयोजन गीता भवन में किया जा रहा है।

केंद्र के नगर प्रमुख ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द के विचारों से प्रेरित यह विशेष योग सत्र व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए योग, प्राणायाम एवं ध्यान अत्यंत प्रभावी साधन हैं। इस शिविर के माध्यम से प्रतिभागियों को तनावमुक्त जीवन जीने की व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक विधियां सिखाई जाएंगी।

योग प्रमुख ने जानकारी दी कि सात दिवसीय सत्र में योगासन, प्राणायाम, ध्यान, विश्राम तकनीक, सकारात्मक चिंतन तथा दैनिक जीवन में तनाव नियंत्रण के सरल उपायों का अभ्यास कराया जाएगा। सत्र में सभी आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष भाग ले सकते हैं। योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संवर्धन एवं मानसिक शांति के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश