यात्रियों की सुविधा के लिए रानीखेत एक्सप्रेस का मालाखेड़ा स्टेशन पर ठहराव
जयपुर, 26 सितंबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए काठगोदाम-जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस का मालाखेड़ा स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव दिया जा रहा है। यह ठहराव आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस 28 सितंबर से मालाखेड़ा स्टेशन पर 07.46 बजे आगमन एवं 07.48 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस 27 सितंबर से मालाखेड़ा स्टेशन पर 17.20 बजे आगमन एवं 17.22 बजे प्रस्थान करेगी।
इस ठहराव से मालाखेड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को रानीखेत एक्सप्रेस से यात्रा करने में सुविधा मिलेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

