home page

सूतली बम पर रखा स्टील का गिलास फटा, 4 बच्चे घायल

 | 
सूतली बम पर रखा स्टील का गिलास फटा, 4 बच्चे घायल


सूतली बम पर रखा स्टील का गिलास फटा, 4 बच्चे घायल


टुकड़े दो बच्चों के शरीर में घुसे

अजमेर, 7 नवम्बर(हि.सं.)। अजमेर के अलवर गेट थाने के क्षेत्र में शनिवार सुबह 11 बजे पटाखे जलाने के दौरान 4 बच्चे घायल हो गए। एक बच्चे के पेट में स्टील का डेढ़ सेमी का टुकड़ा घुस गया है। जबकि एक बच्ची को गहरा कट लग गया। जेएलएन हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक आपरेशन कर बच्चे के पेट में फंसे स्टील के टुकड़े को निकाला। बच्चों ने सूतली बम के ऊपर स्टील का गिलास रख दिया। ब्लास्ट होने पर स्टील का टुकड़ा आसपास खड़े बच्चों को जा लगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसे में हेमराज की बेटी दस वर्षीय प्रज्ञा को कट लग गया वहीं नीरज के बटे 8 वर्षीय दिशांत के पेट में स्टील का डेढ़ सेंटीमीटर का टुकड़ा घुस गया। परिजन घायलों को तत्काल जेएलएन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। इसके अलावा कबीर ओर जतिन भी घायल हुए हैं।

परिजनों के अनुसार गिलास का टुकड़ा लगने से दिशांत के पेट में गंभीर चोट आई है। दिशांत को 28 नवंबर को जन्मदिन है।

जेएलएन हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ अमित यादव ने बताया कि बच्चे का करीब डेढ़ घंटे तक आपरेशन चला। इस दौरान पेट से स्टील का टुकड़ा निकाल दिया गया। बच्चे की हालत अब ठीक है। उसे निगरानी में रखा गया है। उपचार जारी है। प्रज्ञा के पांच से छह टांके आए हैं।

अलवर गेट थाना प्रभारी नरेन्द्र जाखड़ ने हॉस्पिटल पहुंच कर परिवारजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कॉलोनी के जतिन, कबीर भी घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सभी बच्चे कॉलोनी में पटाखे चला रहे थे, एक दोस्त ने सूतली बम के ऊपर स्टील गिलास रख दिया। घमाके के साथ स्टील का गिलास भी फट गया और पास खड़े बच्चों के लग गया।

उन्होंने बच्चों से पटाखे चलाते समय सावधानी बरतने की हिदायत दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष