home page

राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप बीकानेर में 12 से

 | 
राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप बीकानेर में 12 से


बीकानेर, 11 नवंबर (हि.स.)। संभाग मुख्यालय बीकानेर में पहली बार 12 से 14 नवंबर 2026 तक 42वीं राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया जाएगा।

आयोजन सचिव एवं बॉक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बीकानेर में प्रथम बार राज्य स्तरीय तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, बीकानेर में होगा। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से सीनियर पुरुष वर्ग के प्रतिभाशाली मुक्केबाज अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके अनुभवी खिलाड़ियों की भागीदारी भी विशेष आकर्षण रहेगी।

बीकानेर में प्रथम बार राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन होना शहर के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। चैंपियनशिप के पाेस्टर का विमाेचन भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह शेखावत, एडवाेकेट अशाेक भाटी व अन्य ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव