home page

नगर निगम में किया प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर सोलर दीदी जॉब फेयर आयोजन

 | 
नगर निगम में किया प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर सोलर दीदी जॉब फेयर आयोजन


जयपुर, 28 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सिटी एक्सलेटर प्रोग्राम के अन्तर्गत संचालित सोलर दीदी पहल के तहत दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं केप कंस्टेल्ट द्वारा सोलर दीदी जॉब फेयर एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन नगर निगम जयपुर में किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा प्रषिक्षित, मूल्याकित एवं प्रमाणित 41 सोलर दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रतिष्ठित सोलर कम्पनियों द्वारा आयोजित साक्षात्कारों के पश्चात 25 सोलर दीदियों का चयन किया गया तथा उन्हे प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत सोलर कम्पनियों द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किए गए।

इस अवसर पर जयपुर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त नरेंन्द्र कुमार बंसल ने चयनित सोलर दीदियों का उत्साहवर्धन किया। अपने वक्तव्य में उन्होने कहा यह सोलर दीदी पहल महिलाओं को केवल रोजगार ही नहीं बल्कि उन्हे हरित ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्तक्त भी बना रही है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को घर-घर तक पहुचाने में महिलाओं की यह जमीनी भागीदारी मिल का पत्थर साबित होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश