home page

एक अगस्त को मनाया जाएगा एसकेआरएयू का स्थापना दिवस

 | 
एक अगस्त को मनाया जाएगा एसकेआरएयू का स्थापना दिवस


बीकानेर, 28 जुलाई (हि.स.)। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का 40 वां स्थापना दिवस शनिवार, 1 अगस्त को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के मुख्य आतिथ्य में विश्वविद्यालय स्थित विद्या मंडप में प्रातः 9.30 से 12 बजे तक समारोह आयोजित होगा।

कुलगुरु डॉ राजेंद्र बाबू दुबे ने बताया कि कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा विशिष्ट अतिथि कृषि एवं उद्यानिकी विभाग मंत्री किरोड़ी लाल मीणा होंगे। संस्थापक कुलपति- डॉ के एन नाग व्याख्यान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान के अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ मुख्य वक्ता होंगे।

कुलगुरु ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों व किसानों के साथ संवाद किया जाएगा। साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा किए गए फ़सल अनुसंधान, शोध, कृषि तकनीक से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों व उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में आधुनिकतम कृषि तकनीक व विश्वविद्यालय द्वारा तैयार मूल्य संवर्धित उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। राज्यपाल महोदय द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव