home page

जयपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बड़ी कार्रवाई, 8700 किलो प्लास्टिक जब्त कर नष्ट

 | 
जयपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बड़ी कार्रवाई, 8700 किलो प्लास्टिक जब्त कर नष्ट


जयपुर, 20 मार्च (हि.स.)। शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम जयपुर ने सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान करीब 8 हजार 700 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित कर उसे आरडीएफ प्लांट में नष्ट करवाया गया।

नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशानुसार अतिरिक्त आयुक्त प्रवीण कुमार एवं उपायुक्त स्वास्थ्य मृणाल कुमार के निर्देशन में गठित चालान प्रकोष्ठ की टीम ने यह विशेष अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यापारियों को भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि यदि आगे भी प्लास्टिक का उपयोग करते पाए गए तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के तहत व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें कपड़े के थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित करते हुए अपने ग्राहकों को भी थैले साथ लाने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश